वेबसाइट अंतिम बार अद्यतन की गई:

भारत सरकार टकसाल, नोएडा में हिंदी पखवाड़े 2024 का आयोजन  

दिनांक:- 01-10-2024
संघ की राजभाषा नीति के सम्‍यक अनुपालन में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ाने एवं सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राजभाषा के प्रति प्रोत्‍साहित करने के उद्देश्‍य से भारत सरकार टकसाल, नोएडा में हिंदी दिवस के उपलक्ष्‍य में 14.09.2024 से 30.09.2024 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। भारत सरकार टकसाल, नोएडा में हिंदी पखवाड़े के दौरान इस वर्ष सभी प्रतियोगिताएं सृजनात्‍मकता एवं नवीनता के साथ आयोजित की गई, जिसमें निबंध प्रतियोगिता, टंकण प्रतियोगिता, टिप्‍पण आलेखन प्रतियोगिता और राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता शामिल है। 
इन प्रतियोगिताओं का समापन एवं राजभाषा पुरस्‍कार वितरण समारोह दिनांक 01.10.2024 को आयोजित किया गया जिसमें प्रतियोगिताओं के विजेता कार्मिकों तथा मूल कार्य हिंदी में करने संबंधी प्रोत्‍साहन योजना के विजेताओं को मुख्‍य महाप्रबंधक द्वारा सम्‍मानित किया गया और भारत सरकार टकसाल, नोएडा की गृह पत्रिका “मुद्रावाणी ” के आठवे अंक का का भी इस अवसर पर विमोचन किया गया।

Welcome to New Site

SPMCIL has launched new revamped Website and separate e-Commerce portal.

  1. The site is under transition so you may find few data unavailable for sometime. All the existing data would be available soon.
  2. To buy any commemorative Coins or Gold Coins you would be redirected to New e-Commerce portal at https://indiagovtmint.in
  3. For the orders placed earlier and all pending orders please mail us at orders@spmcil.com