वेबसाइट अंतिम बार अद्यतन की गई:

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा भारत सरकार टकसाल, नोएडा को उत्तर-2 क्षेत्र में वर्ष 2024-25 के दौरान श्रेष्ठ कार्य निष्पादन करने के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री बंदी संजय कुमार और त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री श्री माणिक शाह की गरिमामयी उपस्थिति में अगरतला, त्रिपुरा में आयोजित संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में भारत सरकार टकसाल, नोएडा को उत्तर-2 क्षेत्र में वर्ष 2024-25 के दौरान श्रेष्ठ कार्य निष्पादन करने के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इकाई की ओर से यह पुरस्‍कार मुख्‍य महाप्रबंधक महोदय और उप प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री बंदी संजय कुमार के हस्‍ते प्राप्‍त किया गया।